प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी30 अप्रैल को होगा चयन परीक्षा

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा


प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी


30 अप्रैल को होगा चयन परीक्षा
कोरबा 20 अप्रैल 2023/प्रयास आवासीय विद्यालयों में 2023-24 कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आगामी 30 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 से 02 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में भर्ती हेतु 1140 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके अंतर्गत 1084 आवेदन पात्र हुए एवं शेष 56 अपात्र पाए गए। हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों सहित संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े