प्रांत कार्यकारिणी सदस्य क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत रघुराज सिंह उईके के द्वारा क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कार्ययोजना का किया स्वागत…..

संवाद 36/कोरबा

कोरबा – खेल एव खिलाडिय़ों के विकास के लिए समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए वातावरण बनेगा। आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को नवीन सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से खेल क्लब का विकास होगा। खेल पंजीकृत सोसायटी को खेल अनुदान मिलेगा। परंपरागत खेलों का विकास किया जाएगा। ओलिंपिक खेलों का विकास किया जाएगा। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा प्रांत सचिव सुमित उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा अखिल भारतीय सदस्य नीता डुमरे  सहप्रांत मंत्री तारनिस गौतम  सुधीर राजपाल तारकेश मिश्रा वीरेंद्र देशमुख हर्षा साहू विनोद नायर ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खेल मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर प्रसन्नता जाहिर की है। सभी सदस्यों ने सरकार के क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना को खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कदम बताया है……
सुमित उपाध्याय
प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े