तारकेश्वर पटवा / संवाद 36


नुनेरा. पाली विकासखंड के संकुल केंद्र नुनेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगोले के प्राथमिक शाला रंगोले में न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के लिए सेहतमंद एवं पौष्टीक भोजन परोसा गया
बच्चों को अनेकों स्वादिष्ट व्यंजन थाली में परोसा गया जिसे ख़ाकर बच्चे आनंदित एवं उत्साहित दिखाई दिये
न्योता भोज कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती शांता कंवर ने की
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंगोले एवं सिलियारी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाये एवं कर्मचारी व ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे

Author: Rupesh Kanwar
Yes












