संवाद 36 कोरबा
व्यवसायी प्रशासन के उदासीन रवैया से परेशान
धरना प्रदर्शन की बना रहे योजना
कोरबा.ग्रामीण क्षेत्र के पटाखा व्यवसाईयों के लाइसेंस अभी तक जारी नहीं हुए हैं
मामला पाली क्षेत्र की ग्रामीण इलाकों की है पाली क्षेत्र के आसपास ग्रामों के लगभग एक दर्जन ग्रामीण जो कि पटाखे की व्यवसाय करते हैं जिन्होंने एक माह पूर्व अनुविभागीय अधिकारी पाली के समक्ष पटाखा लाइसेंस नवीनीकरण हेतु चालान पटाकर आवेदन कर रखा है
किंतु अभी तक उनकी पटाखा व्यवसाय करने की अनुज्ञप्ति में अनुविभागीय अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण लाइसेंस जारी नहीं हुआ है
ग्रामीण व्यापारियों का कहना है कि हमने खरीददारी तो कर ली है किंतु दुकानदारी करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी बिना लाइसेंस के प्रशासन द्वारा दुकान लगाने से मना किया जा रहा है
ग्रामीणों ने बताया की एस डी एम कार्यालय के बाबुओ ने जानकारी दी थी की मैडम छुट्टी में हैं इसलिए हस्ताक्षर नहीं हो पाया है
अभी एस डी एम कार्यालय के बाबुओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की अब पुलिस वैरी फीकेशन नहीं होने के कारण लाइसेंस जारी नहीं हुआ है
और वही थाना प्रभारी पाली ने बताया की कल दिनांक 30/10/2024 देर शाम को एस डी एम कार्यालय पाली के ओर से पत्र आया हैं वैरी फीकेश के लिये
ग्रामीण फटाका व्यवसाईयों का कहना है कि आज यदि कार्यालाइन समय तक हमारे लाइसेंस जारी नहीं होंगे तो पाली दीपका मुख्य मार्ग पर पटाखे रखकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होंगी
Author: Rupesh Kanwar
Yes












