संवाद36न्यूज कोरबा/रूपेश कुमार कंवर
पाली: विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली की मार्गदर्शन में माध्यमिक शाला रतीजा एवं प्राथमिक शाला रतिजा में बाल मेला का आयोजन किया गया था। बाल मेला में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिए और सभी बच्चों ने अपने-अपने स्तर पर मेला में व्यंजन एवं अन्य सामान की खरीदने बेचने के साथ-साथ मेला का आनंद लिए, गांव से आए पालकों ने मेला में उत्साह पूर्वक भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएमसी अध्यक्ष रामगोपाल कंवर जी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कंवर जी,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला श्री सच्चिदानंद राठौर जी,संकुल समन्वयक श्री अमर सिंह पैकरा,रूप सिंह कंवर ,श्रीमती प्रतिभा तिर्की,श्रीमती फाल्गुनी यादव, सीतला श्रीवास, दीप्ती साहू,हेमराज पटेल आदि उपस्थित थे















