तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
नुनेरा .कोरबा जिला के पाली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगोले के आश्रित ग्राम सीलीयारी पारा मेहनत कस लोगों ने अपना श्रम दान कर के ग्राम के रानी दुर्गावति नामक बस्ती के बीच स्थित तालाब जो ग्राम वासियों के नहाने,सिंचाई,एवं मवेशी आदि को धोने से लेकर पूरे गाँव के लोग नीस्तारी के लिये आश्रित है जो कम गहरा होने के कारण गर्मियों के दीन में सुख जाता था जिसे ग्राम के लगभग 150 लोगों ने जिसमे लगभग 100 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थी जो पूरे एक सप्ताह तक प्रतिदिन श्रम दान कर के रानी दुर्गावति तालाब का गहरी करण किए
सात सौ मिटर सड़क बना कम की दूरी
ग्राम सीलीयारी में मजदूर और किसान वर्ग के लोग निवासरत है जिनके गाँव में प्रधान मंत्री सड़क मार्ग से मुख्य मार्ग तक जुड़ा हुआ है किंतु वो सड़क मार्ग पहले रंगोले जाती है फ़िर सीलीयारी जिसमें आवागमन में लम्बी दूरी तय करना पड़ता था तो ग्रामीणों ने खेतों के मेढ़ों को मिलाकर एक कच्ची सड़क का भी निर्माण श्रम दान कर के किए हैं
रोजगार गारंटी योजना के के भुगतान में देरी
ग्राम के रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले मज़दूरों ने बताया कि विगत दिनों से रोजगार गारंटी योजना के तहत आवास निर्माण,भूमि समतली करण,तालाब गहरी करण आदी का भुगतान नियमित रूप से नही हो रहा है
Author: Rupesh Kanwar
Yes













