सर्वआदिवासी समाज युवा प्रभाग कोरबा ब्लाक संगठन विस्तार बैठक समपन्न……..

कोरबा/पोंडी/संवाद36न्यूज रूपेश कुमार कँवर

सर्वआदिवासी समाज जिला कोरबा पोंड़ी ब्लॉक संगठन विस्तार बैठक सम्पन्न


कोरबा/छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोरबा युवा प्रभाग द्वारा पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में ब्लाक पदाधिकारियों का गठन किया गया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष –चंद्रपाल सिंह कंवर, उपाध्यक्ष– महेंद्रपाल कंवर, महासचिव –रवीश कंवर , संघठन सचिव –यसपाल सिंह कंवर, सांकृतिक सचिव–सुमन कंवर, मीडिया प्रभारी –शुभम कंवर, रिशु प्रसाद, जितेंद्र कंवर, संरक्षक गौरी शंकर कंवर जी को सर्व सम्मति से मनोनित किया गया।इस बैठक में पोड़ी ब्लाक के अलग अलग गांव से युवा सामिल रहें।इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष केशी कंवर जी संवैधानिक अधिकार एवम आदिवासियो पर हो रहे लगातार शोषण,शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और कहा की शोषण के खिलाफ संघर्ष करने के लिए आदिवासी समुदाय को एकजुट होना पड़ेगा नहीं तो हमारी पूर्वजों से संरक्षित जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों का लूट होता ही रहेगा। आदिवासी मंत्री ,विधायक ,जनप्रतिनिधि अपने समुदाय को कभी समझ ही ही नहीं पाए और हमेशा हमारे समुदाय का राजनीतिकारण के लिए उपयोग किया गया जिससे समस्या समय के साथ बढ़ता गया।अनुसूचित क्षेत्रों में लूट और शोषण की होड़ मची हुई है।इसके लिए हमारे समुदाय के युवाओं को अपने अधिकारो को समझना और जागरूक होना पड़ेगा। बैठक में  रूपेश कंवर जिला उपाध्यक्ष,प्रकाश कोर्राम ज़िला महासचिव, गणेश उइके जिला कोषाध्यक्ष,सुशील कोर्राम कटघोरा ब्लाक कोषाध्यक्ष ,दिनेश कंवर महासचिव कटघोरा ब्लाक, विवेक कुमार,महेद्रपाल, बलदेव कंवर, हेमराज कंवर व अन्य उपस्थित रहे।

जोहार
प्रकाश कोर्राम
सर्व आदिवासी समाज कोरबा
युवा प्रभाग जिला महासचिव

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े