
कोरबा/संवाद36न्यूज
तीवरता: दिनांक 10/05/2023 को ग्राम तिवरता में सातगढ़ कंवर युवा समिति के विस्तार एवं विभिन्न विषयों पर विचार हेतु सातगढ़ कंवर युवा समिति अध्यक्ष विजय प्रभात कँवर एवं संयोजक महिपाल कंवर के अगुवाई में संगठन विस्तार के सम्बंध में बैठक रखा गया था जिससे उपस्थित सगा समाज के सर्वसहमति से निम्न निर्णय लिया हुआ-
1.समिति के विस्तार हेतु प्रत्येक इकाई चक से अध्यक्ष का मनोयन कर समिति के सदस्यता एवं विस्तार हेतु सदस्यता प्रमाण पत्र के साथ 500/प्रति इकाई सामाजिक सेवा प्रदान किया जाएगा,अध्यक्ष पद का मनोयन पोल के माध्यम से वोटिंग करने वालों से चर्चा कर चुना जाएगा।
3.कंवरान प्रशिक्षण हेतु स्थान एवं दिनांक पर चर्चा।
4.सुश्री सुमन कंवर ग्राम- घरीपखना कटघोरा को कार्यकारी अध्यक्ष – सातगढ़ कंवर युवा समिति के युवती प्रभाग का मनोयन किया गया।
5.आगामी बैठक ग्राम-केराझरिया पाली को निर्धारित किया गया है।
6.समाज में हो रहे अंतरजातीय विवाह के रोक एवं आचार सहिंता के उल्लंघन पर चर्चा किया साथ ही लम्बे समय से केंद्रीय समिति का बैठक नही हो पाया है नए कार्यकारिणी पर सुझाव एवं समाज में आचार सहिंता का पालन न होने पर जल्द बैठक आहूत करने के लिए युवा समिति द्वारा केंद्र एवं इकाई को निवेदित करने का निर्णय लिया गया।












