सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में फिर से नये कारनामे

तारकेश्वर पटवा / संवाद 36/कोरबा

???? प्रसूता को मिलने वाली भोजन आहार तालिका के अनुसार नहीं मिल रहे भोजन

???? महिला नसबंदी करा रहे बाहरी डॉक्टर

???? बीएमओ अनिल शराफ के संरक्षण में चल रहे कार्य


कोरबा / पाली.नित नए-नए अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कोरबा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में प्रसव प्रसूता को दिए जाने वाले दैनिक आहार प्रसुताओं को नहीं दी जा रही है
एक मरीज के परिजन ने बताया कि लगातार तीन दिनों से सब्जी में लगातार कद्दू की सब्जी खिलाई जा रही है
वही एक मरीज के परिजन ने बताया कि दोपहर का भोजन को गर्म करके शाम में भी प्रसूता एवं मरीज को परोसा जा रहा है
वही नाश्ते में भी मेनू के अनुसार नाश्ता नहीं परोसा जाता
  शाम को मिलने वाली चाय के साथ सिर्फ चाय ही वितरण किया जाता है कभी कभार बिस्किट पैकेट मिल जाती है
अस्पताल की प्रसुताओं एवं उनके परिजन की माने तो सारणी के अनुसार ना ही नाश्ता दिया जाता है ना भोजन
अंडा,दूध, सलाद, हरी सब्जियां एवं पौष्टिक आहारों के तो दर्शन ही दुर्लभ होते हैं
ऐसे में कैसे प्रसुताओं को पौष्टिक आहार मिलेगी और बच्चे सुपोषित रहेंगे

अस्पताल में महिला नसबंदी कर रहे बाहर के डॉक्टर,
महिलाओं के जान के साथ हो रहीं खिलवाड़

विश्वत सूत्रों एवं हितग्राहियों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी करने के लिए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के टीम के साथ एक बाहरी डॉक्टर (जो सरकारी सेवा में नहीं है) भी नसबंदी स्थल पर नसबंदी कार्य को करता है और नाम सरकारी डॉक्टर का आता है
हाल ही में हुए महिला नसबंदी हितग्राही एवं उनके परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नसबंदी कार्य के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों के साथ एक अन्य डॉक्टर भी थे जिन्होंने नसबंदी का कार्य किया
बाहरी चिकित्सकों से इस प्रकार  जटिल एवं जोखिम भरी कार्यों को लेना और महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करना यह कहाँ तक सही है
अगर नसबंदी के दौरान या बाद में महिलाओ के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घट जाती है तो उसके जिम्मेदार कौन होगा

बीएमओ अनिल सराफ की मिल रही मौन सहमति

उक्त सभी कार्यों की क्रियान्वयन करने वाले बीएमओ साहब के आँखों के सामने ये नजारे चल रहे है
किंतु उनका मौन रहना एक सहमति के समान प्रतीत हो रहा है

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े