सेजस पाली में सरस्वती सायकल योजना के तहत किया गया सायकल वितरण

संवाद 36 /कोरबा

पाली : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय पाली में छ. ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि पुरषोत्तम टेकाम, पार्षद श्रीमती रामकली मरावी, पुष्पा जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विशाल मोटवानी, स्कूल के विधायक प्रतिनिधि तूफान सिंह राज, राजेश जाटव, सदस्य द्वारिका मरावी, भूपेंद्र कुर्रे, राहुल जायसवाल, रामकिंकर जायसवाल, संस्था की प्राचार्य अनिता सिंह आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने बालिकाओं को रोज समय पर स्कूल आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा सावधानी पूवर्क सड़क पर सायकल चलाने के भी निर्देश दिए । उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े