सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग परियोजना हरदीबजार के ग्राम रैनपुर खुर्द में आंगन मिलन समारोह आयोजित

सभापति माया रूपेश कंवर ने कहा—सशक्त महिला और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत परिवार एवं विकसित समाज की नींव

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष एवं जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना हरदीबाजार के सेक्टर तिवरता अंतर्गत ग्राम पंचायत रैनपुर खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, जिला पंचायत कोरबा श्रीमती माया रूपेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती माया रूपेश कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि माताओं और परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सशक्त महिला और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत परिवार एवं विकसित समाज की नींव है। गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने तथा बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने का आग्रह किया।

श्रीमती कंवर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार और समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत रैनपुर खुर्द की सरपंच श्रीमती ईश्वरी कंवर रहीं। इस अवसर पर पंच श्रीमती अगहन बाई एवं श्री विजय सिंह, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सविता बांधे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमावती कंवर, शैलजा मरकाम, रेनू सिदार एवं लक्ष्मी मरकाम सहित आंगनबाड़ी केंद्र की बालिकाएं, गर्भवती महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आंगन मिलन समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना सहित बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विभागीय गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वस्थ, सुपोषित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े