कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा में लोकल प्रत्याशी को टिकट नही देने पर संशय, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध, सामूहिक इस्तीफा दे सकते है बड़ी संख्या में कांग्रेसी

कोरबा 9 अक्टूबर 2023 । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं ऐसे में पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची को लेकर भी विधानसभाओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। साथ ही स्थानीय प्रत्याशी की दावेदारी को लेकर भी स्थानीय कार्यकर्ताओ में उम्मीद टिकी हई है। खबर पाली तानाखार विधानसभा की है जहा पर कांग्रेस पार्टी हमेशा से विधानसभा के बाहर के प्रत्याशी पर दांव लगाती चली आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी पाली तानाखार विधानसभा में उम्मीदवार को जो संभावित सूची वायरल हुई है उसके आधार पर पाली तानाखार विधानसभा में अनेक कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हांथ थाम सकते है, वजह है बाहरी प्रत्याशी को टिकट मिलने के आसार,बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा पाली तानाखार से वर्तमान विधायक मोहित केरकेट्टा का टिकट काट कर अन्य प्रत्याशियों को टिकट देने की मनसा बना रही है। जोकि विधानसभा से बाहरी प्रत्याशी है,जबकि यहां से अनेक लोगो ने फॉर्म भरा है ।

बताया जाता है की भारतीय जनता पार्टी ने रामदयाल उइके को टिकट तय किया है और गोंगपा ने तुलेश्वर सिंह मरकाम को टिकट दिया है। ऐसे में किसी भी कैंडिडेट पर दांव खेलना कही कांग्रेस पर ही भारी न पड़ जाए,क्योंकि कांग्रेस के गढ़ को भेदने में समय नहीं लगता,कांग्रेस के गढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा कमजोर प्रत्याशी लगातार उतारने से निश्चित तौर पर बीजेपी के रामदयाल उइके कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाला पाली तानाखार विधानसभा को भेद सकते है। जिनका अभी चर्चा में है उनका जनाधार बहुत कम होने से उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो यहां से अनेक दावेदार जो कांग्रेस से दावेदारी कर रहे है और स्थानीय होने के साथ साथ उनका जनाधार भी बहुत ही बढ़िया है। और लोकप्रिय भी है। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान किस पर अपनी मुहर लगाती है यह सूची जारी होने पर ही पता चलेगा।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े