संवाद36न्यूज
कोरबा 11 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी होने का जहां दावेदारों में कशमकश की स्थिति बनी हुई है तो वही कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी भी अपने चरम पर सामने आ रही है। सूत्रों से पता चल रहा है कि पाली तानाखार से कांग्रेस महिला कैंडिडेट उतारने की तैयारी चल रही है। सूची जारी होने के पूर्व कैंडिडेट ने तैयारी भी प्रारंभ कर दी है ,हम बात कर रहें है एक ऐसे ही कैंडिडेट की जो न तो कभी कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता रही है न पार्टी के किसी पद में,जबकि कुमारी सैलजा जी ने साफ कहा था कि उसी कैंडिडेट को पार्टी टिकट देगी जो पार्टी में लंबे समय से अपना योगदान पार्टी को प्रदान किया हो,साथ ही पार्टी में किसी पद पर लंबे समय से हो,जबकि पार्टी ने वर्तमान में जिस महिला को कैंडिडेट बनाने का मन बनाया है,बताया जाता है कि गोडवाना पार्टी से आती है ,अगर पार्टी इनको टिकट देती है तो पाली तानाखार विधानसभा में गोडवाना पार्टी को बड़ी बढ़त मिल सकती है।
नाम नही छापने के शर्त पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक महिला कैंडिडेट को पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से टिकट दिलाने राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य भरसक प्रयास कर रहे हैं। बतादें की 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा को उनके द्वारा ही टिकट दिलाने का प्रयास किया गया था लेकिन पाली तानाखार विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार यहां से तीन बार विधायक रहे रामदयाल उइके को बीजेपी ने पुनः अपना प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। उनकी विधानसभा में अच्छी पकड़ होने से और कांग्रेसी विधायक मोहितराम केरकेट्टा के कार्यकाल को देखते हुए इस बार कही कांग्रेस का अभेद गढ़ कहे जाने वाले पाली तानाखार विधानसभा में बीजेपी का परचम लहराने की उम्मीद जताई जा रही है।












