29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

संवाद 36/कोरबा

कोरबा 27 अगस्त 2024 / संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2024 को स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस पर दर्री चौक स्थित स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रातः 07ः30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बाल्को में अपरान्ह 12 बजे से हॉकी सद्भावना मैच एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया है।
खेल अधिकारी एवं सहायक खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा ने उक्त आयोजन में जिले में संचालित कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी, समस्त खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों, स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों तथा गणमान्य नागरिकों से खेल दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आग्रह किया है।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े