कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला स्तरीय पोषण समिति की ली गई बैठक

संवाद 36/कोरबा

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के सफल आयोजन हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा 27 अगस्त 2024 / भारत सरकार द्वारा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजनांतर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक जिला/विकासखण्ड, ग्राम स्तर एवं प्रत्येक केन्द्र स्तर पर ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जाना है। इस हेतु जिले में जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ मनाया जाएगा। पोषण माह हेतु शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग व सहयोगी समस्त विभागों द्वारा 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों हेतु कैलेण्डर तैयार किया गया है। इनमें मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण थीम पर आयोजित गतिविधियां शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में 09 सितंबर से 17 सितंबर तक वजन त्यौहार मनाया जाएगा। वजन त्यौहार के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक गतिविधियों के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्र, नेशनल कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी लिया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक ली गई व समस्त विभागों को निर्धारित कैलेण्डर अनुसार गतिविधियां आयोजित कर पोषण माह मनाने व जन-जन तक संदेश पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े