संवाद 36/कोरबा
ककोरा देशी मशरूम यानि करेला का छोटा भाई, जंगलों में पाई जाने वाली प्रकृति प्रदत्त एकदम जैविक और प्राकृतिक सब्जी ।
ये फल कोई फल नहीं है ये काकोड़ा ,कंटोला, खेक्सी जैसे नाम से जाना जाता है।
बहुत सारी सब्जियों की तरह यह भी प्रकृति द्वारा प्रदत्त उपहार है क्योंकि इसे उपजाया नहीं जाता ये स्वतः उगती है।
ये बड़े बड़े जंगलो में खूब पैदा होती है इसे खोजकर तोड़ कर लाना थोड़ा दुष्कर काम है। परन्तु बाजार में ये आपको आसानी से मिल जाती है।
इसकी बेल होती है जो कुछ समय बाद सूख जाती है और जमीन में उसकी जड़ सुरक्षित रहती है बारिश में जब उचित जलवायु पाती है तब पनप जाती है।
इसकी भुजिया सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है।
हमारे राजस्थान के लगभग सभी गांवों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ।
एक बहुत बेहतरीन सब्जी है जिसमे एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता ये सब्जी कैंसर जैसे रोग में भी लाभदायक होता है स्वाद तो बेमिसाल होता है।












