अनुविभागीय अधिकारी पाली (रा.) रूचि शार्दुल का हुआ तबादला

संवाद 36/ कोरबा

जिले में पदस्थ संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर के प्रभार में परिवर्तन करते हुए की गई नवीन पदस्थापना

कोरबा 31 अगस्त 2024/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर के प्रभार में परिवर्तन करते हुए नवीन पदस्थापना जारी की है। जिसके अंतर्गत एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा की नवीन पदस्थापना जिला कार्यालय कोरबा में की गई है। इसी प्रकार एसडीएम कटघोरा के पद पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे को एसडीएम कोरबा का प्रभार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को एसडीएम पाली का प्रभार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल की नवीन पदस्थापना जिला कार्यालय कोरबा, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री रोहित कुमार को एसडीएम कटघोरा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज को एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार सौंपा गया है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े