September 8, 2026 6:49 pm

संस्कार पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी


नुनेरा.संस्कार पब्लिक स्कूल बांधाखार , में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डायरेक्टर संतोष बघेल जी एवं प्रिंसिपल प्रियंका मेम वाइस प्रिंसिपल परमेश्वर और सभी शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के पूर्व डायरेक्टर संतोष बघेल ने अपने कर कमलों से द्वीप प्रज्वलन करके किया, स्कूल के बहुत सारे बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए थे, *हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल कि एवं *गोविंदा आला रे आला* के गीतों पर सभी बच्चों ने खूब डांस किये स्कूल में बच्चों ने मटका डेकोरेशन , और मटका फोड़ों प्रतियोगिता में बड़े उमंग उत्साह के साथ भाग लिया जिसमे अलीशा परवीन क्लास फोर (राधा) साहिल कोल क्लास फोर,(कृष्णा) पृथ्वीराज चौहान क्लास वन (कृष्णा) विंध्या क्लास वन (राधा) नम्रता क्लास थर्ड (राधा) मधुर कक्षा के जी वन (कृष्णा)
नायरा क्लास वन (राधा) एलिना क्लास वन (राधा) जिनिशा क्लास टू (राधा)
चिराग पटेल के जी टू (कृष्णा) कक्षा के जी – टू के मलय पटवा (कान्हा) द्वारा मटका फोड़ा गया। समारोह समापन होने के पश्चात आए सभी बच्चों और अभिभावक को प्रसाद वितरित किया गया ।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े