डीएमएफ से हर वार्ड का तेजी से हो रहा विकास, आमजन की समस्या को दूर करने संकल्पित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

संवाद 36/कोरबा


0 मंत्री श्री देवांगन ने पांच वार्डों में 28 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला


कोरबा। मंगलवार को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने इमलीडुग्गू वार्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सबसे पहले डीएमएफ से सभी वार्डों के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। हर वार्ड में कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की जिला खनिज न्यास मद से शहर और वार्डों की सूरत बदलने के लिए संकल्पित होकर कार्य किए जा रहे हैं।
ताकि पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह वार्ड विकास कार्यों के लिए तरसे उसकी कमी जल्द से जल्द दूर की जा सके।और लोगों को सड़क, समस्या समेत अन्य परिशानियों से निजात भी मिल सके। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की डीएमएफ के अलावा अन्य मद से भी शहर के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई जा चुकी है। स्वीकृत कार्य भी जल्द प्रारंभ किए जा रहे हैं।मंत्री श्री देवांगन ने विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण करने करने के निर्देश दिए।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की ऐसा हर वॉर्ड में  2 या फिर 3 कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, संजय नगर रेलवे फाटक से अंडर ब्रिज, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल समेत करोड़ों के कार्य भी जल्द प्रारंभ होंगे।इस अवसर पर सभापति श्री श्याम सुन्दर सोनी ने कहा की ये बहुत हर्ष की बात है की मंत्री श्री देवांगन जनता से किए हर वादे को अक्षर स: तेज़ी से पूरा कर रहे हैं। इससे शहर के विकास में तेजी आई है।  
इस अवसर पर सभापति श्याम सुंदर सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री युगल कैवर्ट, पार्षद धनश्री साहू, दीपा राठौर, पार्षद सुफल दास, सुजीत राठौर, राकेश नागरमल अग्रवाल आत्माराम गंधर्व, परमिला सागर, अजय साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश देवांगन, समेत अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

   0 इन विकास कार्यों की मंत्री ने रखी आधारशिला
   वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा में शेड निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 08 इमलीडुग्गू में सीसी रोड एवम् नाली निर्माण कार्य लागत 7 लाख, वार्ड क्रमांक 10 कुम्हार मोहल्ला और शनि मंदिर के पास सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 6 लाख, वार्ड क्रमांक 11 पानी टंकी के पीछे नर्सरी नगर में बाउंड्रीवाल एवम् गार्डन का निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 12 अटल आवास शारदा विहार में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 5 लाख कुल 28 लाख के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन ने किया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े