उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

संवाद 36/कोरबा

नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति का किया गया गठन

कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान तथा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को क्रमशः ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार‘, ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘ व ‘बहादुर कलारिन सम्मान‘ वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक जनसंपर्क व उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सदस्य संयोजक नियुक्त किया गया है।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े