पटवा नामदेव समाज द्वारा मनाया गया संत नामदेव जयंती

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/कोरबा


कोरबा. छ ग पटवा-नामदेव समाज जिला शाखा कोरबा के द्वारा संत नामदेव धर्मशाला हरदीबाजार  में नामदेव जयंतीहर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रेमचंद पटेल (विधायक कटघोरा विधानसभा)रहे।संत नामदेव एवं भगवान विठ्ठल जी की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। तत्पश्चात विधायक जी का स्वागत समाज के प्रमुख  शशिकांत पटवा,जीवनलाल नामदेव,उमेश नामदेव,नारायण नामदेव (दीपका)अजय नामदेव,रामायण नामदेव,बजरंग लाल पटवा ,ललित कुमार,मुकेश नामदेव ,अजित कुमार एवम तारकेश्वर पटवा द्वारा किया गया।महिला मंडल की ओर से  इंदिरा नामदेव,शांति बाई, रोहिणी पटवा,मधुलिका एवम उपस्थित सभी स्वजतियो द्वारा किया गया।
समाज के प्रमुख शशिकांत पटवा ने नामदेव जी के विषय मे सारगर्भित जानकारी देते हुए ,नामदेव समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज के धर्मशाला के लिए आहता एवं पेयजल के व्यवस्था हेतु मांग रखा गया।
   विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल ने संत नामदेव जी के समाज के योगदान को बताते हुए समाज को एकजुट रहने के लिए बधाई देते हुए समाज के द्वारा की गई मांग को पूर्ण करने अगले सत्र करने की घोषणा की गई।
   इस अवसर पर समाज के लोगो की ओर से पूर्ण सहयोग करते हुए बड़ी संख्या में महिला,पुरूष एवम बच्चों की सहभगिता रही।जिसमे मुख्य रूप से श्री शंकर लाल पटवा,सुरेश नामदेव,छोटु ,बंटी नामदेव,संजू नामदेव,द्वारिका नामदेव,बजरंग लाल,रामायण,अभिमन्यु,श्रीमती शांति बाई, इंदिरा,लक्ष्मी नामदेव, आप्पा,मेघा,बबली,नारायणी,राजेश्वरी,शोभा,ज्योति आदि बड़ी संख्या में महिला मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।
   कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन  ललित कुमार नामदेव शिक्षक द्वारा किया गया।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े