संवाद 36 /कोरबा
???? नवीन किसान कुटीर भवन का सरपंच ने किया लोकार्पण
???? टोकन नहीं कटने से किसानों में नाराजगी
???? प्रथम दिवस ही डाटा एंट्री आपरेटर रहे नदारत
नुनेरा. कोरबा जिला के पाली विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र नुनेरा में आज धान उपार्जन केंद्र का विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया
साथ ही नवीन किसान कुटीर भवन का उद्घाटन भी सरपंच ग्राम पंचायत नुनेरा के द्वारा किया गया
धान उपार्जन केंद्र नुनेरा में ग्राम नुनेरा, बाँधाखार, तेंदूभाटा धौराभाटा सेंदरीपाली,चटवा भावना रंगोले, सिलियारी गोकनाई,जमनीमुड़ा,बसीबार , रैनपुर ग्रामों के लगभग 600 किसान धान उपार्जन केंद्र नुनेरा में अपनी धान बेचने पहुंचते है
कार्यक्रम में सुकृता जयराम गोड़ सदस्य जनपद पंचायत पाली, मुकेश श्रोते सरपंच ग्राम पंचायत नुनेरा, कृष्णा अहीर उप सरपंच नुनेरा सहित सभी जनप्रतिनिधि किसान एवं ग्रामीण जन व धान उपार्जन केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे
प्रथम दिवस ही अनुपस्थित रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर
धान उपार्जन केंद्र नुनेरा के डाटा एंट्री ऑपरेटर युगल किशोर धान खरीदी के शुभारंभ के प्रथम दिवस ही अनुपस्थित रहे
जिससे धान उपार्जन केंद्र पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं किसानों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की


Author: Rupesh Kanwar
Yes












