शासकीय पॉलीटेक्निक कोरबा में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया शामिल हुए छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके

संवाद 36 / कोरबा
कोरबा – शासकीय पॉलीटेक्निक कोरबा में जनजाति गौरव माह अंतर्गत जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत -ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व वीर नारायण सिंह, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के बाद कार्यशाला की शुरुआत हुई । मुख्य वक्ता कोरबा वनवासी कल्याण आश्रम अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य व वह महत्व को विस्तार से चर्चा किया गया और बताया गया की स्वतंत्रता संग्राम में हमारे जनजाति जननायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव रघुवीर सिंह मार्को, मुख्य वक्ता रघुराज सिंह उइके,सह संयोजक राहुल देव राठौर,हरेन्द्र नेताम , प्राचार्य डॉ.एस एस पटेल, बीरबल सिंह,दीपक कुमार, पुष्पराज ठाकुर, सुखदेव सर, राठौर मैडम समेत अन्य उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े