सभापति माया रूपेश कंवर ने उप स्वास्थ्य केंद्र चैत्तमा का किया निरीक्षण

संवाद36न्यूज/पाली

पाली: जिला पंचायत कोरबा के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के सभापति श्रीमती माया रूपेश कँवर ने कोरबा जिला के चैतमा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने प्रसव व्यवस्था भोजन व्यवस्था एवं उपचार संसाधनों का निरीक्षण किया
विभिन्न गांव से आए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर ग्रामीणों को समुचित उपचार देने की बात कही साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मरीज एवं प्रसव हितग्राहियों को देने की बात कही
उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि प्रसव कार्य हेतु आए ग्रामीण महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाए उनके खान-पान एवं शिशु के देखरेख को विशेष महत्व दिया जाए
साथ ही कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन स्टाफ रूम के निर्माण का भी निरीक्षण किये

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े