बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 को कोरबा में

संवाद 36/ कोरबा
👉आयोजन में पाली मंडल के निवासरत अनु.जाति,जन जाति और पिछड़ा वर्ग के प्रमुख व्यक्तियों को आयोजन में शामिल होने न्यौता देने पहुंची कोरबा महापौर,

श्रीमती माया रुपेश कँवर( सभापति -स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास) के घर प्रवासी पदाधिकारियो ने उठाया छत्तीसगढ़िया व्यंजनो का लुफ्त

*कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान कोरबा जिले में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के सम्मान में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 27 अप्रैल को किया जाना है जिसके माध्यम से समाज में अम्बेडर जी के द्वारा किए गए कार्य को आम जन तक पहुंचाया जा सके साथ ही कांग्रेस द्वारा जो भ्रांतियां संविधान को लेकर फैलाई जा रही है उनके लिए लोगों को जागरूक करने आयोजन होगा,जिस आयोजन में शामिल होने जिले भर के अनु. जाति,जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है इसी कड़ी में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पाली मंडल के विभिन्न ग्राम में जाकर प्रमुख व्यक्तियों को आयोजन में शामिल होने न्यौता दिया,साथ ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्री मति माया रूपेश कंवर और नपं अध्यक्ष पाली अजय जायसवाल के निवास भी पहुंच कर उनसे मुलाकात की साथ ही उनके निवास पर भाजपा पदाधिरियो ने भोजन किया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,जिला मंत्री एवं नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया कंवर,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,पूर्व पार्षद रामविलास जायसवाल,भाजयुमो मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा,रमाशंकर जायसवाल,दीपक यादव,मनोज सिंह राजपूत,घनश्याम पटेल,कामता जायसवाल, टूम पाल अहीर सहित जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े