November 11, 2026 1:25 pm

विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2026 में उमड़ा उत्साह, करमा दलों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां………..

कोरबा: कोरकोमा में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक, जनप्रतिनिधियों ने की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की अपील

ग्राम पंचायत कोरकोमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुई सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत। महोत्सव में क्षेत्र के अनेक करमा दलों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

करमा महोत्सव के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और करमा गीतों के साथ कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीज मोती राठिया जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोरकोमा के सरपंच श्री तेजराम राठिया जी ने की तथा उपसरपंच श्रीमती पुष्पा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत जी, जिला पंचायत सदस्य सभापति क्षेत्र क्रमांक 1 श्रीमती रेणुका राठिया जी, श्री अभिमन्यु राठिया जी सरपंच केराकछार, श्रीमती भुवनेश्वरी राठिया जी सरपंच मूढ़ूनारा, श्री बाबू सिंह जी सरपंच सरदुकला, श्री गुलाब सिंह राठिया जी, डीएमसी कोरबा श्री एस.आर. यादव जी, बीईओ कोरबा श्री जितेंद्र साहू जी एवं एपीसी श्री चंद्रेश दुबे जी उपस्थित रह

 

इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, संबंधित पंचायतों के सचिवगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि करमा महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आदिवासी पहचान, गौरवशाली परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं पूर्वजों की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। सभी ने लोककला और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक समिति, सभी करमा दलों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े