October 22, 2026 11:47 pm

मादन में विकास कार्यों का भूमिपूजन, सीसी रोड और नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा…….

 

 

पाली। जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मादन में ग्रामीणों की सुविधा और गांव के विकास को गति देने के उद्देश्य से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा की सभापति माया रूपेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

ग्राम के खाल्हेपारा में सीसी रोड निर्माण तथा बलदेव घर से मादन बस्ती की ओर नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में कीचड़ एवं गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं नाली निर्माण से घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी सुचारू होगी, जिससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी तथा बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर माया रूपेश कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है। सीसी रोड एवं नाली जैसे विकास कार्य गांव की जरूरतों से सीधे जुड़े हैं। इनके निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मादन की सरपंच सविता मिलाप पैकरा, उपसरपंच कावेरी अनिता पटेल, गौकरण सिंह, समारू निषाद, समारू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े