एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 23 अप्रैल को चयन परीक्षा होगी आयोजित

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा


विद्यार्थी विद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड


कोरबा 20 अप्रैल 2023/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आगामी 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला कटघोरा, शासकीय बालक उच्च. माध्य. विद्यालय कटघोरा तथा शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन परीक्षा हेतु पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय के वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/Admit.Card.Login पर जाकर आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है वे परीक्षा तिथि 23 अप्रैल 2023 को सुबह 08 बजे से परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा, पाली, रामपुर पोड़ी-उपरोड़ा सहित अपने ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े