कलेक्टर श्री झा ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट किया नियुक्त

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा 15 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा ने कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत अरसेना में सरपंच पद के निर्वाचन हेतु श्री मुकेश देवांगन तहसीलदार कोरबा को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत घोसरा में सरपंच पद के चुनाव हेतु श्री राहुल पाण्डेय तहसीलदार पोड़ी-उपरोड़ा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी सेक्टर अधिकारी के उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। साथ ही श्रीमती सविता सिदार प्रभारी तहसीलदार अजगरबहार एवं श्री सुमन दास मानिकपुरी प्रभारी तहसीलदार पसान को सुरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े