अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक गांव की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान स्वागत सम्मान में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मायारूपेश कंवर….

संवाद36न्यूज कोरबा/पाली:

केराकछार: की बेटी छठवीं सीनियर महिला एशिया कबड्डी चैम्पियनशिप तेहरान "ईरान" में चयनित होकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली कोरबा जिला छत्तीसगढ़ राज्य की लाडली बिटिया "संजू देवी यादव" जो कि ईरान से एशिया महिला कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत कर लाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला इंटरनैशनल खिलाड़ी है। आज उनके निवास ग्राम केराकछार में सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री "तुलेश्वर सिंह मरकाम", विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 से "मया रूपेश कंवर", जनपद पंचायत अध्यक्ष पाली "पूर्णिमा शोभा सिंह जगत" , जनपद पंचायत सदस्य "मनीषा कंवर" क्षेत्र क्रमांक 2 से , विधायक प्रतिनिधि "कुलदीप सिंह मरकाम" , व ग्राम केराकछार सरपंच श्रीमती "जीवन बाई कंवर " उपसरपंच देवशरण मरावी व समस्त पंच गण , ग्राम सचिव "मनहरण सिंह मरावी" , भूत पूर्व सरपंच "रामकुमारी टेकाम" ग्राम केराकछार , नवरतन सिंह राजपूत , मीडिया प्रभारी "विरेन्द्र प्रताप यादव" , नंदलाल सिंह कंवर , हरिशंकर दुबे व ग्राम के समस्त नागरिक गण उसके सम्मान समारोह में शामिल हुए व उनको बधाई व शुभकामनाएं दिए।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े