PM मोदी की गारंटी और विकसित छत्तीसगढ़ को साकार करने वाला बजट, प्रदेश मजबूत-सुरक्षित और विकसित बनेगा- संजय भावनानी,

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 कोरबा

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और जनता के सपनों को साकार करने वाला बजट है। डबल इंजन की सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनेगा। इस समावेशी बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट में दी गई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। इस बजट में मोदी की गारंटी वाली योजनाओ के साथ किसानों को धान खरीदी पर मिलने वाला फायदा और महतारी वन्दन योजना को शामिल किया गया हैं । यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा और दशा सँवारने वाला बजट हैं, इस बजट में कर का कोई नया प्रस्ताव नहीं है, न ही मौजूदा करों की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना पुनः शुरू की जा रही हैं, इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। युवाओं के भविष्य के साथ अब खिलवाड़ न हो इसके लिए राज्य सरकार ने पीएससी की अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है साथ ही बजट में युवाओं के रोजगार के लिए प्रावधान किया गया है। यह बजट सामाजिक-आर्थिक विकास के हर आयाम को छूने वाला और “मोदी जी की गांरटी को पूरा करने वाला ही है।”

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े