
वॉर 2
– फोटो : social media
विस्तार
हिंदी सिनेमा के ‘फिट एक्टर’ यानी ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘वॉर 2’ से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इस नाम ने दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता भी दर्ज की है। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ रहा है।












