इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में मनाया गया शिक्षक दिवस

संवाद 36/कोरबा


दिनांक 5 सितंबर को इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजा कर माल्यार्पण किया गया साथ ही बच्चों को शिक्षक दिवस समारोह की महत्ता बताई गई। कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रस्तुत करते हुए संस्था के प्रिंसिपल श्री सुरेन्द्र प्रधान द्वारा बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया गया, अपने उद्बोधन से राधाकृष्णन जी की जीवन गाथा बताई गई, जिससे बच्चे विकट परिस्थिति से घबराने की बजाए साहस पूर्वक उसका सामना करे। कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था के वाइस प्रिंसिपल श्री विनोद शर्मा जी ने बच्चों को शिक्षक की महत्ता बताते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर शिक्षक दिवस पर भाषण व गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों के अथक प्रयास की सराहना की गई व सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े