संवाद 36/कोरबा
संस्कार पब्लिक स्कूल बांधाखार , में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्कूल के प्रिंसिपल प्रियंका मेम वाइस प्रिंसिपल परमेश्वर सर और सभी शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के सभी शिक्षक ने ड्रॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के फोटो पर द्वीप प्रज्वलन करके पूजा किया। स्कूल के प्रिंसिपल प्रियंका मेम के उद्बोधन में कहा गया कि – गुरुब्रम्हा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेशवरः
गुरु साक्षात परं ब्रम्हा तस्मई श्रीगुरुवे नमः
हमेशा गुरुओ का सम्मान करना चाहिए आज शिक्षक दिवस है शिक्षकों का सम्मान सिर्फ शिक्षक दिवस पर ही नहीं बल्कि हमेशा सम्मान करना चाहिए, गुरु ऐसा होता है कि अपने आप को जलाकर सभी छात्रों को उजाला देता है और उन्हीं से आज बच्चे अच्छे शिक्षा ग्रहण कर अधिकारी और अच्छे नेता बनते हैं।
इसके पश्चात छोटे छोटे बच्चो द्वारा डांस , नाट्य , कविता में बड़े उमंग उत्साह के साथ भाग लिया गया । समारोह समापन होने के पश्चात आए सभी बच्चों और अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया ।
Author: Rupesh Kanwar
Yes












