कोरबा-बोलेरो ने मारी बाइक सवार को भीषण टक्कर एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गम्भीर……..

कोरबा/संवाद36न्यूज: कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया,वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

MAYA KANWAR
Author: MAYA KANWAR

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े