ब्रेकिंग – रायपुर कमरे में मिली महिला की लास क्षेत्र में फैली सनसनी एक युवक गिरफ्तार……….

 

रायपुर/संवाद36न्यूज : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

युवती के सिर और हाथों में है चोट के निशान है।सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी। जिसके बाद उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है।फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। वहीं मौके पर टिकरापारा पुलिस के स्टाफ पहुंच चुके हैं और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

मृतका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई
 युवती का नाम बसंती यादव बताया जा रहा है।जो राजधानी के ही एक बड़े प्राइवेट हॉस्पीटल में नर्स थी।
 साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद है। फिलहाल मामले की जांच में रायपुर पुलिस जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक महासमुंद की रहने वाली युवती रायपुर के निजी हास्पीटल में नर्स के तौर पर काम करती थी। उसी अस्पताल में तिल्दा के रहने वाला युवक वार्ड ब्वाय के रूप में काम करता था। हत्या के बाद भी युवक दो दिन तक लड़की के साथ ही रहा। इसी दौरान आसपास बदबू फैलने लगी, तो मकान मालिक ने घर खुलवाया, जिसके बाद मौत का पूरा राज सामने आया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। युवक से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी आ सकती है।
Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े