कोहड़िया नर्सरी पारा में देर रात तक जगराता में झूमे श्रद्धालु, मंत्री श्री देवांगन भी हुए शामिल

संवाद 36/ कोरबा


कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया के नर्सरी पारा में श्री दुर्गा एवम गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, दिनेश मोदी उपस्थित रहे।
  माता के जगराता में मंत्री श्री देवांगन ने दुर्गा माता की अराधना एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगराता में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार दिलीप षड़ंगी के गानों से माहौल और भी देवी मय हो गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि देवी दुर्गा की अराधना से समाज में असुरी शक्तियों का नाश होता है। जगराता में शामिल होकर हम सभी श्रद्धालुजन पुण्य के भागी बन रहे हैं, शहर में भक्ति का माहौल है। देवी माता की अराधना से सभी परिवारों में सुख और समृद्धि आती है।
हम नौ दिनों तक देवी मां की अराधना करते हैं और हमारे शहर में हम सब मिलकर दुर्गा माता की पूजा भी करते हैं। मंत्री श्री देवांगन माता के जगराता में शामिल होकर शहर वासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े कार्यक्रम से वार्ड के लोगों में सामाजिक समरसता के साथ साथ एकजुटता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा की आज कोरबा शहर के हर वार्ड का तेजी से विकास किया जा रहा है। जितने भी कार्य स्वीकृत किए हैं सभी का फंड भी जारी किया जा चुका है, मानसून सीजन खत्म होते ही सभी कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।इसी तरह वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की वॉर्ड क्रमांक 16 के बरपारा, खान मोहल्ला, नर्सरी पारा, चरपारा समेत सभी बस्तियों में विकास कार्य के लिए इन 8 महिने में राशि जारी की जा चुकी है। आने वाले 3 से 4 महीने में सभी कार्य पूर्ण भी हो जाएंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास, रामकुमार कश्यप, सोहन साहू, सत्य प्रकाश साहू, भोजराम यादव, रामचरण पटेल, प्रवीण साहू, तनेश साहू, बाबूलाल साहू, राजकुमार बरेठ समेत अन्य उपस्थित रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े