September 8, 2026 1:42 pm

परिक्षेत्र स्तरीय व्हालीवाल( पुरुष) प्रतियोगिता महाविद्यालय में हुआ संपन्न

संवाद 36/कोरबा

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे मुख्य अतिथि


शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार जिला कोरबा में परिक्षेत्र स्तरीय व्हालीवाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। इस प्रतियोगिता में कोरबा परिक्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालय ने भाग लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेम चंद्र पटेल जी मुख्य अतिथि, जनपद पंचायत पाली के जनपद सदस्य श्री मुकेश जायसवाल, श्री राघुराज जी पूर्व युवा आयोग के सदस्य,विशिष्ट अतिथि,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अखिलेश पांडेय, डा अनिल कुमार पांडेय, क्रीड़ा प्रभारी डा के के दुबे, क्रीड़ा सहायक कु नंदिता महंत, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) हरदीबाजार के क्रीड़ा अधिकारी श्री विवेकानंद गोपाल (रेफरी), ऑफिशियल्स छात्र छात्राएं, महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति के सदस्य श्री अशोक मिश्रा, डा महेश कुमार वर्मा, डा एस कृष्णमूर्ति , कल्याण सिंह, डा रानू राठौर, मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश , समस्त अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी, विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए मैनेजर, कोच, महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवम समस्त प्रतिभागी की उपस्थिति में मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया तथा मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया ,अपना परिचय दिया तथा अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देकर खेल प्रारंभ करने हेतु क्रीड़ा अधिकारी एवम रेफरी श्री गोपाल जी को अनुमति दिए।
इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय हरदीबाजार टीम के साथ, कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, शासकीय मुकुट धर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा, शासकीय महाविद्यालय भैंसमा, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर अपने खेल का परिचय दिया । इस प्रतियोगिता में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की टीम विजेता रही और शासकीय मुकुट धर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा की टीम उपविजेता रही। महाविद्यालय के प्राचार्य एवम क्रीड़ा प्रभारी ने विजेता एवम उपविजेता टीम के मैनेजर कोच एवम खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवम प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किए।
अंत में डा के के दुबे क्रीड़ा प्रभारी ने विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए सभी टीम मैनेजर, कोच एवम खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने हेतु धन्यवाद देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे सफलता के लिए बधाई दी एवम महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किए।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े