दो दिवसीय कंवरान कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन………पारंपरिक बार नृत्य के साथ समापन देखे वीडियो।

30सित.एवं01 अक्तूबर को कंवरान् कार्य शाला (सामाजिक प्रशिक्षण) भाग-02 का हुआ सफल आयोजन, सातगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग एवं कंवर युथ क्लब छ. ग. के व्दारा नगर पालिका दीपिका के सांस्कृतिक भवन में किया गया।

उक्त कार्यक्रम दिपका के ग्राम बैगा हनुमान सिंह कंवर,सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती सविता दलगंजन साय एवं उपस्थिति सामाजिक बंधुओं द्वारा ठाकुर देवता एवं समाज के पुरखा जनों का देव पूजन के साथ प्रारम्भ किया गया,प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक जितेंद्र चंद्रवंशी (डी.एस.पी) एवं आर. आर. भंवर(कृषि वैज्ञानिक) व्दारा व्याख्यान एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (प्रोजेक्टर) के माध्यम से आदिवासी एवं कंवरान् दर्शन, उत्पत्ति एवं इतिहास, संस्कृति, गोत्र व्यवस्था, भ्रम एवं तथ्य, आरक्षण, कैरियर मार्गदर्शन, कानूनी प्रावधान, शोध अनुसंधान पर विस्तृत जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम के समापन दिवस पर, छ. ग. राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयनित सफल युवाओं अक्षय कंवर(सहायक संचालक आदिम जाति विकास विभाग),लव कुमार कंवर(नायब तहसीलदार,गजराज पैकरा(नायब तहसीलदार),करण राठिया(नायब तहसीलदार) का सम्मान कटघोरा विधान सभा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर जी, केन्द्रीय सातगढ़ कंवर महासभा के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर जी, जिला पंचायत कोरबा के जिला सदस्य गणराज सिंह कंवर जी एवं मंडी अध्यक्ष रामशरण कंवर के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।साथ ही मुख्य प्रशिक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी व राजा राम भँवर जी स्मृति भेंट और प्रशिक्षण में आए कोरबा कंवर समेत धमतरी,महासमुंद,गरियाबंध,अंबिकापुर,रायगढ़,जशपुर,कोरिया,बलरामपुर,जाँजगिर चाँपा आदि ज़िलों से आए कंवर समाज के सगा जनों को आयोजक समिति द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और सहयोग सहभागिता के लिए आयोजक समिति के सचिव रूपेश कंवर द्वारा कार्यक्रम में आए कोरबा और विभिन्न ज़िलों से आए कंवर समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथ कार्यक्रम में विशेष सहयोग लवकेश कुमार पैकरा(सीएमओ,दिपका),प्रशिक्षक,प्रशिक्षण लेने वाले,कंवर महिला जागृति,कंवर कल्याण संघ,कंवर नवचेतना संघ कटघोरा,केंद्रीय सातगढ़ कंवर समाज समेट सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहयोग एवं सहभागिता देने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम अर्जुन कंवर,हरनाम कंवर, ख़ेम सिंह कंवर,नेम सिंह कंवर, बरत राम कंवर व आनंद सिंह कंवर जी लोक समूह कंवर लोक नृत्य “बार नृत्य” के साथ किया गया जिसमे कार्यक्रम में पहुँचे सभी सगा जनों द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया।

बार नृत्य वीडियो
MAYA KANWAR
Author: MAYA KANWAR

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े