तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36 कोरबा
????जातिगत समीकरण में सबसे मजबूत प्रत्याशी
????शिक्षित,किसान एवं भाजपा संगठन के ज़मीनी क्षेत्रों से जुड़े होने पर प्रत्याशियो में सबसे मजबूत प्रत्याशी होना संभावित
????कटघोरा विधान सभा क्षेत्र के लगभग आधे क्षेत्र में हैं लोक प्रिय ज़िला पंचायत सदस्य
????कटघोरा विधान क्षेत्र में लगभग 26 हजार है पटेल समाज के मतदाता
कोरबा। भाजपा की ओर से कटघोरा विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता प्रेमचंद पटेल को टिकट मिलना लगभग तय हो गया है। इस बात की जानकारी लगते ही पटेल-मरार समाज में काफी हर्ष व्याप्त है। 50 वर्षीय प्रेमचंद पटेल किसान परिवार से आते हैं और इनके पिता धरमू पटेल की अपने समाज अच्छी पकड़ है। प्रेमचंद पटेल ने एमएससी तक पढ़ाई की है। अपनी व्यवहार कुशलता के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र में भी लोकप्रिय हैं। विगत वर्ष संपन्न हुए 2013-14 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के समय प्रेमचंद पटेल अविभाजित हरदी बाजार मंडल के जिसमें 96 बूथ केन्द्र थे जिसके पटेल मंडल अध्यक्ष थे और चुनावों में जीत के लिए पटेल की भूमिका अहम थी भाजपा ने नए चेहरे और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते प्रेमचंद पटेल पर दांव लगाने का मन बना लिया है।विदित हो की प्रेमचंद पटेल अपने ज़िला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित दिग्गज नेताओं को शिकस्त दिए हैं
पटेल पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसका लाभ भी उन्हें मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस कटघोरा सामान्य सीट से अनुसूचित जनजाति वर्ग से लगातार बोधराम कंवर के बाद उनके पुत्र पुरुषोत्तम कंवर को ही टिकट देती आई और और इस बार भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर को टिकट मिलेगी यह लगभग तय है।
Author: Rupesh Kanwar
Yes













