संवाद 36/कोरबा
*शोभा कलश यात्रा के साथ किया गया ग्राम भ्रमण*
*रात्रि कालीन पंडवानी कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
नुनेरा.शोभा कलश यात्रा के साथ पटेल मरार समाज नुनेरा बाधाखार के द्वारा ग्राम नुनेरा बांधाखार पटेल मरार समाज के सामुदायिक भवन के पास मां शाकंभरी जयंती मनाई गई जिसमें पटेल समाज के सभी महिलाएं पुरुष बच्चे सभी उत्साहित रूप से माँ शाकंभरी जयंती मनाये । जिसमें रात्रि कालीन जय मां महामाया पंडवानी कथा वाचिका नंदिनी साहू के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दिया गया जिसमें आसपास के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुएऔर पंडवानी कार्यक्रम का आंनद लिये
मां शाकंभरी जयंती का आयोजन पटेल समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ जिसमें प्रमुख रूप से मुकेश श्रोते सरपंच नुनेरा, उपसरपंच कृष्णा अहीर, सुकृता जयराम गोड़ जनपद सदस्य, केशव पटेल,सुकालु राम पटेल, अमरिका प्रसाद पटेल, मोहित पटेल, मंगलेश पटेल, सुरेश पटेल, बसंत पटेल, राजेश पटेल, दीपक पटेल, किशन पटेल, जीवन पटेल, नंदकुमार पटेल, लक्ष्मी नारायण त्रिलोक पटेल, रवि पटेल, विनोद पटेल, अशोक पटेल, सुरेश पटेल,एवं समस्त पटेल समाज एवं ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


Author: Rupesh Kanwar
Yes












