संवाद36न्यूज कोरबा
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव जिले में आरक्षण प्रक्रिया के संपन्न होते ही प्रत्याशियों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे मे क्षेत्र के जनता अपना अपना नायक चुनने को आतुर हैं और प्रत्याशीयो के नाम भी खुलकर सामने आने लगे हैं। कोरबा जिले अंतर्गत पाली जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 तिवरता कि अगर हम बात करें तो विजय प्रभात कंवर का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप मे सामने आने लगा है। और क्षेत्र की जनताओं मे उत्साह बना हुआ है क्योंकि विजय प्रभात कंवर जी एक प्रगति शील विचारों से परिपूर्ण युवा हैं,जो कि क्षेत्र की जनता भी अपेक्षा कर रही है कि जनपद पंचायत सदस्य के रूप में सरल सहज और सच्चा व्यक्ति हो मिलनसार हो ऐसे मे तिवरता के विजय प्रभात कंवर जी का नाम को चहेतो ने उजागर कर दिया है, विकास से दूर जनपद पंचायत क्षेत्र तिवरता में इस बार जनता विकाश की अलग गाथा लिखने की उम्मीद लगाकर प्रत्याशी को चुनना चाह रही है,जिसमे सबसे प्रबल दावेदार के रूप में जनसेवक विजय प्रभात कंवर के रूप में सामने आ रहा हैं,,
जनसेवा और पंचायतों
की विकास पहला लक्ष्य”
“विजय प्रभात कंवर”
ने कहा कि अगर जनपद पंचायत क्षेत्र क्र.3 तीवरता की जनता मुझे जनपद सदस्य के रूप में चुनती हैं तो उनका मुख्य उद्देश्य जनपद क्षेत्र के समग्र विकास और हर छोटी- बड़ी समस्याओं का समाधान करना है। यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वे पंचायतों के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।












