September 8, 2026 4:03 pm

पाली तानाखार की विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

दर्जनों महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश…..

कोरबा/पाली:- केंद्र सरकार में मोदी सरकार के बेमिसाल 9 वर्ष पूर्ण होने कर विभिन्न आयोजन कर रही है जिसके माध्यम से भाजपा जन जन तक पहुंचने की योजना बना रहीं है साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश हित में किए गए अतुलनीय कार्यों से लोगों को अवगत करा रही है इसी कड़ी में पाली तानाखार की विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन पाली हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया जिसमे विधानसभा के पांचों मंडल पाली, चैतमा,चोटिया,पसान एवं पोड़ी उपरोड़ा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, मंच पर उपस्थित अतिथियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा, साथ ही प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया, आयोजन के दौरान चोटिया मंडल के दर्जनों महिलाओं से भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अथिति राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे,जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू,पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिला मंत्री अजय जायसवाल,आदिवासी मोर्चा प्रदेश सदस्य श्याम लाल मरावी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कीर्ति कश्यप,चोटिया मंडल प्रभारी संजय शर्मा,आदिवासी मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम,आदिवासी मोर्चा जिला मंत्री शिव प्रकाश कंवर,जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरेती,पूर्व सदस्य राज्य युवा आयोग रघुराज सिंह उईके,गोवर्धन कंवर,पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,पसान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन पोया,मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम, चैतमा मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु,रघुनंदन जायसवाल,महामंत्री विवेक कौशिक,कमल सिंह राज,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कौशिक,महिला मोर्चा अध्यक्ष चैतमा चंद्रमति यादव,विधानसभा मीडिया प्रभारी भाजपा दीपक शर्मा,विधानसभा मीडिया सह प्रभारी विक्की अग्रवाल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाली दिलीप पटेल, चैतमा भाजयुमो अध्यक्ष बृजेश यादव,पोड़ी उपरोड़ा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज डिकसेना,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह गंभीर,शक्ति केंद्र संयोजक संतोष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े