तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
शिव नगरी पाली में दो माह पूर्व नौकोनियां तालाब के तट पर बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर शिव सरोवर आरती की शुरुआत हुई है। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को शाम 7:00 बजे शिव मंदिर तट स्थित घाट पर शिव सरोवर आरती हो रहीं हैं। इसी तारतम्य में पाली नौकोनिया तालाब के शिव घाट मे संस्कार भारती के तत्वावधान में आज 5 जून शाम 7:00 बजे तीसरे माह शिव सरोवर आरती पूजा और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिक अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है।
Author: Rupesh Kanwar
Yes













