October 24, 2026 10:15 pm

4 जून को किया जाएगा भोयरा (मरार) समाज कल्याण समिति द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिभा सम्मान का आयोजन

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

नुनेरा. भोयरा (मरार) समाज कल्याण समिति द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिभा सम्मान का आयोजन 4 जून को हरदीबाजार के ग्राम रेंकी में किया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोयरा मरार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आत्मानारायण पटेल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत कवर्धा के सभापति विजय शर्मा, भोयरा मरार समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक बी.आर. पटेल, भोयरा मरार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव पतिराम पटेल सहित भोयरा मरार समाज छत्तीसगढ़ (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्षा टिकेश्वरी पटेल उपस्थित रहेंगी।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े