वर्ल्ड मिल्क डे के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

बच्चों को पौष्टिक दूध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ किया गया प्रदान


पशुपालकों व दूध व्यवसायियों को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर पशुपालन हेतु दिए गए सुझाव


कोरबा 02 जून 2023/विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पशु धन विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डेयरी अपने पर्यावरण पदचिन्ह को कम कर रही है, साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका भी प्रदान कर रही है, इस वर्ष का थीम रखा गया है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एस. पी. सिंह द्वारा विभागीय कर्मचारियों के साथ मातृछाया शिशु पालन घर जाकर रहने वाले बच्चों को पौष्टिक शुद्ध दूध पिलाने के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान किया। इसी क्रम में कार्यालय सभागार में जिले के प्रगतिशील पशुपालको एवं दुग्ध व्यवसायियों के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यवसायियों को अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें बेहतर पशुपालन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। साथ ही बैंक से केसीसी बनवाने के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विभाग की ओर से सभी पशुपालकों को डी-वॉर्मर और मिनरल मिक्सचर भी प्रदान किया गया।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े