बिजली बंद से उपभोक्ता हलकान,बढ़ी पानी की समस्या

शंकर दीवान /संवाद 36

पाली -: क्षेत्र में आये दिन अघोषित बिजली कटों के कारण हालत बिगड़ते जा रहे है। बिजली समस्या गहराने के कारण लोगों में भी खासा रोष बना हुआ है। बिजली सप्लाई प्रभावित रहने से बीती रात भी अंधेरे में काटनी पड़ी। रात को ही पाली नगर पंचायत समेत कई गावों में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी तकनीकी समस्या का हवाला दे रहे है, लेकिन वास्तविकता इससे काफी परे है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पाए। वहीं कई गावों में सोमवार दोपहर बाद बिजली गुल के बाद सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। यह समस्या पहली बार नहीं हुई है, बल्कि आए दिन ऐसी ही समस्या आ रही है। सोमवार रात से क्षेत्र के दर्जनो से ज्यादा गाव में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।पाली, अलगीडांड,पोटापानी,डुमरकछार,मादन, माखनपुर,सहित अन्य कई गावों में रात भर बिजली सप्लाई बंद रही। सबसे बुरा हाल लाफा फीडर का था, जहा मंगलवार दोपहर बाद भी बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। बिजली सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों में खासा रोष बना हुआ है।अलगीडांड निवासी शंकर दीवान, संतराम पटेल मादन निवासी,अनिल मरावी बरहामुडा निवासी, रमेशवर् टेकाम माखनपुर निवासी मलिकाअर्जुन सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उनके हिस्से की बिजली उद्योगपतियों को दे रहे है। मौसम में बदलाव आने के बाद तो बिजली सप्लाई एक से दो दिन तक बंद कर दी जाती है तथा बहाना खराबी का लिया जा रहा है।सोमवार सायं बिजली गुल रहने पर विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो ट्री कटिंग चलने की आए दिन बहाना बनाया गया जा रहा है।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े