तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
विकास खण्ड पाली अंतर्गत संकुल केन्द्र राहा में अंगना 3. 0 का आयोजन किया गया जिसमे माध्यमिक शाला राहा, प्राथमिक शाला बड़े बहरा,प्राथमिक शाला जमनी पारा,एवं आदिवासी बालक आश्रम राहा के स्कूल शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राहा सपलवा की सरपंच खुशबू लालित एवं उप सरपंच आशीष कुमार एवं बच्चों के माताओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया
संकुल केन्द्र प्रभारी राजा राम श्रीवास द्वारा अंगना मा शिक्षा के विभिन्न उद्देश्यों व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को परिभाषित किए एवं
माताओं को सपोर्ट कार्ड वितरित किया गया
जहां पर सभी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं पालक गण उपस्थित रहे
Author: Rupesh Kanwar
Yes













