तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
कोरबा जिला के बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर ज़िला रोज़गार एवं मार्गदर्शन केन्द्र में
कोरबा 26 अप्रैल 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 02 मई को किया जाएगा। रोजगार मेला के माध्यम से जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेस (आई) प्रा0लि0 रायपुर के लिए ईएमटी 15 पद, पायलेट के लिए 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता जी.एन.एम. बीएससी नर्सिंग, एमपीएचडब्ल्यू होनी चाहिए। पायलेट पद के लिए दसवीं, बारहवीं के साथ हैवी लाइसेंस होना चाहिए। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।












