September 8, 2026 4:20 pm

नुनेरा में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन



मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड प्रबंधन ने निभाई  सहभागिता


100 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने किया दान


नुनेरा. प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी कोरबा जिला के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम नुनेरा मे रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया
जिसमें ग्राम नुनेरा, बाँधाखार, रंगोले, उड़ता, रतीजा सहित  मारुति क्लीन कोल & पावर लिमिटेड बांधाखार प्रबंधन एवं कर्मचारियों व आसपास के अन्य ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया
जिसमें कुल मिलाकर 100 यूनिट रक्तदान किया गया
रक्तदाताओं में एक महिला  रक्तदाता भी सम्मिलित रहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के संबंध में अनेकों अफवाहों को नजर अंदाज करते हुए ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने रक्तदान किया
रक्त संग्रहण करने आए टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है एवं अनेकों प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है
रक्त संग्रह टीम के सदस्यों ने यह भी बताया कि समुचित खानपान एवं नशा मुक्त व्यक्तियों का रक्त और भी अधिक महत्वपूर्ण होता है
हमारे रक्तदान करने से किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दान मिलता है जिस कारण हमें निरंतर रक्तदान करनी चाहिए जिससे हम एक स्वस्थ जिंदगी जी सके
और दूसरों को भी नई जिंदगी दे सके

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े